महिलाओ के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर लगे रोक, दोषियों को मिले कड़ी सजा: जावेद आलम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। अजमत ए मुस्तफा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड एवं कोलकाता, पश्चिमी बंगाल में महिला के साथ बलात्कार एवं हत्या करने के सम्बंध में त्वरित न्यायिक जांच एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

फाउंडेशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद आलम ने कहा कि उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड में हॉस्पिटल से लौट रही नर्स तस्लीम जहां के साथ धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने बलात्कार कर उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दिया है। इसी प्रकार कोलकाता, पश्चिमी बंगाल में भी महिला डॉ. भौमिती देबनाथ के साथ कुछ दरिंदो ने बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दिया है। उक्त घटना एवं आपराधिक कृत्य के कारण आम महिलाओं की मनः स्थिति पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है, और हमारे देश की महिलायें दहसत में है।

हमारी मांग है कि उक्त घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मृत्यु दण्ड से दण्डित किये जाने हेतु फास्ट ट्रेक कोर्ट में यथा शीघ्र विचारण पूर्ण करायी जाये। इसके साथ ही दोनो मृत महिला तस्लीम जहां और डॉ. मौमिती देबनाथ के के सदस्यों को संतोषजनक मुआवजा राशि प्रदान की जाये।

Leave a Comment

1423
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?