खनिज विभाग के मनमाने कार्य प्रणाली पर लगे रोक, सरकार की छवि हो रही धूमिल: धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

खनन इंस्पेक्टर के मनमाने चेकिंग से लोगो में दहसत

सोनभद्र।जनपद में खनिज विभाग द्वारा गिट्टी लदे ट्रक का पीछा करते समय सवारियों से भरी टेम्पो पर चढी ट्रक से दबकर एक युवक की मौके पर हुई मौत को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि खनन इंस्पेक्टर के मनमाने चेकिंग से लोगो में दहसत के कारण निर्दोष लड़का मर गया परमिट के बाद भी दौड़ाकर गाड़ी का चलान किया जा रहा है।


राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे बुधवार की सायं खनिज विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा गिट्टी लदी ट्रक को पकड़ने के लिए पिछा करते समय भाग रही ट्रक सवारियो से भरी टेम्पो पर चढ गयी। इस हादसे तत्काल टेम्पो पर सवार एक युवक जो पन्नूगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था।  इस घटना से ट्रक चालको एंव स्थानीय लोगो मे गहरा आक्रोश पनप गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने जिलाधिकारी से खनिज विभाग द्वारा मनमाने रूप से ट्रक का पीछा कर चेकिंग अभियान तत्काल बंद कराने की मांग के साथ दोषी खनन इंस्पेक्टर पर गैर ईरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग किया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मनमाना कर्मचारीयों के कारण सरकार बदनाम हो रही है जबकि दूसरी ओर बिना परमिट के ₹9000 प्रति गाड़ी को खनन विभाग द्वारा पास कराया जा रहा है। इस पूरे मामले की जाँच कराकर कड़ी कारवाही हो।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?