कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी भोला प्रसाद की लगभग 6 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोडीन कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस ने पूर्व में लगभग 28.50 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कर चुकी है कुर्क

वाराणसी के सदर तहसील क्षेत्र में की गई कार्रवाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में चर्चित अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस द्वारा शैली ट्रेडर्स के मालिक व मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर जनपद सोनभद्र पुलिस ने लगभग 06 करोड़ रुपये की सम्पत्ति को कोर्ट के आदेश पर वाराणसी जनपद के सदर तहसील अंर्तगत प्रह्लाद घाट क्षेत्र में कुर्क करने की कार्रवाई किया गया है। इसके पूर्व में 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने के कार्रवाई सोनभद्र पुलिस कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश में मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियो व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस द्वारा भोला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामदयाल, निवासी ए-9/24-J कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सोनभद्र जनपद न्यायालय से पूर्व में प्राप्त आदेश के अनुपालन में 23 जनवरी को अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में आरोपी भोला प्रसाद की ₹28 करोड़ 50 लाख मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति पहले ही जप्त की जा चुकी है। इसी क्रम में प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल एवं उसके परिजनों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई अन्य चल एवं अचल संपत्तियों के विरुद्ध धारा 68-F एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद वाराणसी में अभिग्रहण/कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।

कुर्क की गई अचल संपत्तियों का विवरण (07) – क्रम हाउस/आराजी संख्या व स्थान धारक का नाम क्रय मूल्य (₹) रजिस्ट्री तिथि
1 34/3, मड़ौली, वाराणसी शारदा जायसवाल 1,23,02,000 25.02.2021
2 265, ग्राम भरलाई, शिवपुर, वाराणसी भोला प्रसाद 75,97,000 20.09.2023
3 245, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी भोला प्रसाद व मनोज यादव 45,18,040 20.09.2024
4 245, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी भोला प्रसाद व मनोज यादव 45,18,040 20.09.2024
5 234, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी भोला प्रसाद व मनोज यादव 59,99,400 26.09.2024
6 234, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी भोला प्रसाद व मनोज यादव 59,99,400 26.09.2024
7 234, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी भोला प्रसाद व मनोज यादव 45,68,882 26.09.2024

कुल मूल्य : ₹4,55,02,762

कुर्क किए गए वाहनों का विवरण (04)
क्रम वाहन स्वामी वाहन का नाम/मॉडल पंजीकरण संख्या पंजीकरण तिथि मूल्य (₹)
1 भोला प्रसाद Fortuner Sigma 4 Legender (AT) UP65FA1111 02.01.2024 40,49,000
2 भोला प्रसाद Hyundai i20 Asta UP65FU1111 09.10.2025 9,13,000
3 भोला प्रसाद Activa 125 Drum Alloy UP65EK8080 27.04.2022 59,000, 4 वैशाली पुरुसवानी Vespa VXL UP65ES0003 28.03.2023 95,000

कुल वाहन मूल्य : ₹51,16,000
बैंक खातों में जमा राशि ₹70,99,228
कुल कुर्क/अभिग्रहित संपत्ति : ₹5,77,17,990

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरफ मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता और शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल व उनके परिवार की सम्पत्ति मड़ौली एवं भरलाई (तहसील सदर) तथा जगदीशपुर (तहसील पिंडरा), जनपद वाराणसी स्थित कुल 07 अचल संपत्तियां (कीमत ₹4,55,02,762), 04 वाहन (कीमत ₹51,16,000) तथा ₹70,99,228 की बैंक बैलेंस सम्मिलित है। इस प्रकार 31 जनवरी को कुल ₹5,77,17,990 की संपत्ति अभिग्रहित यानीकुर्क की जा रही है।

कुर्की/अभिग्रहण की कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम
SIT निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव मय पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, थाना हाथीनाला, मय पुलिस टीम, SIT उप निरीक्षक घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?