सीएस पाण्डेय
क्षेत्र के ग्रामीणों मे खुशी
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय स्थित लोढ़ी खरवार भवन में आदिवासी खरवार संघ का चुनाव दो दिन पहले सम्पन्न हुआ।जिसमे बभनी ब्लाक के घघरी निवासी अशोक खरवार को जिलाध्यक्ष मतदान के बाद चुना गया।
अशोक कुमार खरवार के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों मे हर्ष है। दो दिन पहले लोढी खरवार भवन मे खरवार संघ के जिलाध्यक्ष का चयन हुआ।इसको लेकर क्षेत्र मे खुशी है।इस दौरान अरूण खरवार, देवनारायण सिह खरवार, त्रिभुवन खरवार, सदावृक्ष खरवार, ने खुशी जाहिर की और बधाई दी है।






