अमित मिश्रा
सोनभद्र । अपना दल (एस) के जिला कार्यालय, छपका रॉबर्ट्सगंज में आयोजित मासिक बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यातिथि एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बीयार, विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार पाण्डेय, प्रीति सिंह और अभिषेक पटेल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बीते दिनों बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 2 जुलाई को यशस्वी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित ‘जन स्वाभिमान दिवस’ में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को डॉ. पटेल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
चुनावी तैयारियों पर जोर
दिनेश बीयार ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और आगामी जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से उतरना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने संगठन के विस्तार और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो चुका है और आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मेहनती कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, शिबू शेख, महासचिव मुकेश पटेल तरंग, जिला सचिव राकेश पटेल, सतीश पटेल, मीडिया प्रभारी विकास पटेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई।






