सोनभद्र। विष्य तक्षशिला नेशनल एकेडमी उरुमौरा राबर्ट्सगंज सोनभद्र में गुरुवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक खेलकूद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायरेक्टर अजय सिंह प्रधानाचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह, कोआर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव तथा अध्यापिका चंचल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मॉ सरस्तवी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात मशाल के साथ विभिन्न हाउस के बच्चों ने मार्चपास्ट किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा नौ के बच्चों ने अलग-अलग दौड़ में भाग लिया। जिनमें फ्लैट रेस, रस्सीकूद, वाधा रेस, स्लो रेस अंशिका प्रथम, अरुणिमा द्वितीय व प्राप्ति तृतीय, लेमन रेस कविता प्रथम, प्रतिक्षा द्वितीय व तब्बु तृतीय, बावेल रेस में हर्षवर्धन प्रथम, पार्थ द्वितीय सुरेश तृतीय स्थान, गेट रेडी फार स्कूल अभिनव प्रथम, आयुष्मान द्वितीय व रूद्र प्रताप तृतीय, पासिंग द पार्सल, रिले रेस शामिल। कार्यक्रम का संचालन आयुषी, प्रियंका, शालिनी, ज्योति, मंजुला, निशा, काजल, पूनम एवं रिंकी के सहयोग से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का समापन बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।







