अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रादेशिक सदस्यता अभियान के अन्तर्गत जनपद में काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी एवं जिला प्रभारी सूर्य नारायण सिंह की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के आमडीह में जन चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।
उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जारी है सदस्यता अभियान!पूरे प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य।”
इस अवसर पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीट पर सदस्यता अभियान चल रहा है,पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
झारखंड और महाराष्ट्र भाजपा ने घुसपैठियों का डर, उनके द्वारा आदिवासियों की रोटी, बेटी और माटी छीने जाने का डर बताया गया। महाराष्ट्र में बँटी हुई पार्टियों की सरकार का डर यानि “बंटने पर कटने” के रिस्क का डर दिखाया गया। महाराष्ट्र के कुछ लोग डर गए और इतना डर काफी था बीजेपी की जीत के लिए।अब दिल्ली में डर का प्रयोग करनेवाली है। दिल्ली के लिए बीजेपी कौन से नए डर का आविष्कार करेगी? जिला प्रभारी सूर्यनारायण सिंह ने कहा अमित शाह , 9मई 2014 को कहा था एक महीने राजनीति में टिक जाएंगे केजरीवाल तो डीवेट करेंगे। केजरीवाल जी 10 साल बाद भी राजनीति में हैं लेकिन आप तब भी छिप रहे थे, आज भी छिप रहे हो।
इस मौके पर काशी प्रान्त सदस्य ज्योति जंग सिंह, काशी प्रान्त उपाध्यक्ष नीरज पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्यागी, डॉ राम आसरे,केवल कुशवाह,महिला जिलाध्यक्ष अंजनी कुशवाहा,गोविंद चौबे,राजेंद्र मौर्या, जसवन्त मौर्या, श्रवण कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, बेबी सिंह, शमशाद, अनवर अली,राजू सोनकर, जाबाज खान, आदि शामिल रहे।






