अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव में शराब के नशे में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हो गयी ,जिसमे एक व्यक्ति की जान चली गयी। वही घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे बताया कि मां को लेने ननिहाल गए थे और घर आने के बाद पड़ोस के ही एक व्यक्ति के घर गए जहां शराब के नशे में दोनों धुत थे। इस दौरान कहा सुनी शुरू हुई और फिर मारपीट में बदल गई तो लाठी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव में देर रात बाबूलाल बैगा और रमई बैगा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 42 वर्षीय रमई बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी बाबूलाल बैगा को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वही मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि हमारे पिता मां को लेने जुगैल ननिहाल गए थे जिसके बाद वह घर लौटे तो बाबूलाल के घर भी चले गए और इस दौरान मेरे पिता व बाबूलाल शराब के नशे में थे जहाँ किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी और बाबूलाल ने डंडे से मेरे पिता को मारा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस सम्बन्ध में सीओ ओबरा हर्ष पाण्डेय ने बताया कि 12 अगस्त की देर रात्रि लगभग 12 बजे थाना जुगैल पर सूचना प्राप्त हुई कि मारपीट हुई है। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि बाबू लाल बैगा पुत्र बंधु तथा रमई पुत्र कतवारू बैगा के बीच किसी बात को लेकर बात विवाद हुआ जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई, इस दौरान रमई की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।







