अमित मिश्रा
शक्तिनगर (सोनभद्र)।
शक्तिनगर थाना अंतर्गत रविवार रात लगभग 7:15 बजे परसवारराजा के समीप मुख्य हाइवे पर ट्रेलर की चपेट में आकर 40 वर्षीय गुड्डू बैगा पुत्र स्व. रामलाल निवासी परसवारराजा की दर्दनाक मौत हों गयी। घटना की सूचना पर प्रधान नें स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ डॉक्टरों नें जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पर सिओ अमित कुमार ने बीना चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को भेजते हुए ट्रेलर को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिया है। वही मौका देख ट्रेलर चालक फरार हों गया।जानकारी के मुताबिक परसवार राजा के समीप किसी काम से गुड्डू बैगा सड़क पर चल रहा था की बीना से शक्तिनगर की तरफ जा रहा तेज रफ़्तार खाली ट्रेलर की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चेरी में रख अग्रिम कारवाई में जुट गयी है। स्थानीय लोगों नें आरोप लगाते हुए कहा की आए दिन फोरलेन पर जर्जर ट्रक ट्रेलर की चपेट में आकर लोग अपनी जान गवा रहे है। जिस पर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।







