राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कई छठ घाटों पर पहुंचकर किया साड़ी वितरण, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा
सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री इशिका चौबे ने अलग-अलग छठ घाटों पर पहुंचकर हजारों व्रती महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। खास बात यह रही कि वह केवल दिन में ही नहीं, बल्कि पूरी रात विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण करती रहीं और व्रती महिलाओं के बीच पहुंचकर साड़ियां वितरित कीं।
छठ महापर्व के दौरान जब पूरा क्षेत्र सूर्य उपासना और छठी मइया की भक्ति में सराबोर था, उस समय इशिका चौबे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पहुंचीं। उन्होंने व्रती महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें साड़ी भेंट की और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।




बताया जा रहा है कि इशिका चौबे का यह सेवा भाव और सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। छठ जैसे बड़े पर्व पर रातभर घाटों पर मौजूद रहकर व्रतियों के बीच पहुंचना लोगों को काफी भाया। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।








