, ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद बिचौलियों की सक्रियता
मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में सिर्फ फोटो से प्रशिक्षण पूरा, सुविधा शुल्क लेकर प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप
सोनभद्र। उप संभागीय परिवहन कार्यालय सोनभद्र में ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद बिचौलियों की सक्रियता और सुविधा शुल्क के खेल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में वास्तविक ड्राइविंग प्रशिक्षण के बजाय केवल फोटो खिंचवाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है और सुविधा शुल्क लेकर प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाते हैं।
नियमों के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 12 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली, 1989 के नियम 24 व 27 के तहत वैध लाइसेंस, निर्धारित प्रशिक्षण, Form 14, Form 15 के अभिलेख और प्रशिक्षण पूरा होने पर ही Form 5 प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है। सवाल यह है कि क्या सोनभद्र में इन नियमों का पालन हो रहा है?
सूत्रों की माने तो बिना प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र मिलने से अप्रशिक्षित चालक सड़कों पर उतर रहे हैं, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। लोगों ने जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग से मोटर ट्रेनिंग स्कूलों, जारी प्रमाणपत्रों और कथित दलाल नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
आम जन का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस कागज से नहीं, वास्तविक प्रशिक्षण और दक्षता से मिलना चाहिए।








