वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान को भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

IMG 20261116 WA0044
IMG 20261116 WA0044

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला कार्यालय पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, वक्ताओं ने कहा – उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत

सोनभद्र। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के अदम्य साहस, वीरता एवं देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की तथा नेतृत्व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी जी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के आदर्शों पर चलने तथा उनके बलिदान और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान देश सदैव याद रखेगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीनू चौबे, जिला मंत्री मनोज पासवान, प्रकाश कनौजिया, रुपेश कुमार सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?