बाउंड्रीवाल पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

IMG 20261116 WA0041
IMG 20261116 WA0041

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्षेत्र पंचायत से कराए जा रहे दोनों निर्माण कार्यों में लोकल बोल्डर और बालू के प्रयोग की शिकायत, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के कुदरी ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुदरी-चागा संपर्क मार्ग स्थित भदहर टोला में बन रही पुलिया के बाद अब नवनिर्मित पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल के निर्माण में भी मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने दोनों निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भदहर टोला में बन रही पुलिया के निर्माण में स्थानीय बोल्डर और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल में भी लोकल बोल्डर और बालू का धड़ल्ले से प्रयोग होने की शिकायत है। सूत्रों के मुताबिक, बाउंड्रीवाल निर्माण में तीसरे दर्जे की ईंटों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सीमेंट और बालू के मिश्रण को लेकर भी सवाल उठे हैं। मौके पर काम कर रहे एक मजदूर से जब मिश्रण के अनुपात के बारे में पूछा गया तो उसने एक बोरी सीमेंट में 21 तगाड़ी बालू मिलाने की बात बताई।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले भदहर टोला में बन रही पुलिया के निर्माण में लोकल बोल्डर और बालू के इस्तेमाल को लेकर मामला उठाया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी जांच सामने नहीं आई। अब पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल में भी इसी तरह की शिकायत सामने आने से क्षेत्र पंचायत के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस संबंध में बीडीओ म्योरपुर राम विशाल चौरसिया ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
ग्रामीण शिव कुमार, रवींद्र, किशन, सुनील समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय टीम गठित कर दोनों निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति सामने आती है या फिर मामला आश्वासन तक ही सीमित रह जाता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?