धान खरीद की धीमी गति पर किसान नेता ने जताई चिंता

IMG 20261116 WA0039
IMG 20261116 WA0039

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाधिकारी से किसान हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग, बोले – सक्षम अधिकारियों का फोन बजता तो है पर उठता नहीं

सोनभद्र। पूर्वांचल क्षेत्र में किसानों के अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ने वाले किसान संगठन पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश चंद्र पाण्डेय ने सोनभद्र में सरकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद की धीमी गति पर चिंता जताई है।
उन्होंने बताया कि खाद्य रसद (विपणन) विभाग सोनभद्र के 40 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक जिसमें से 4 केंद्र पर भी खरीद शुरू नहीं है, जबकि शुरुआत में किसानों का तैयार धान तीन-चार रुपए कम कीमत पर बिचौलिए तेजी से खरीद कर जगह-जगह निजी गोदामों पर डंपिंग कर रहे हैं। कुछ दिन बाद जब केंद्रों पर किसानों की लाइन लग जाएगी तब उन्हीं बिचौलियों का धान चढ़ाकर कागजों में खरीददारी की खानापूर्ति करते हुए बिचौलियों का धान खरीद कर बड़े पैमाने पर किसानों का दोहन करते हुए बंदरबांट कर लिया जाएगा।
किसान मंच के नेता गिरीश चंद्र पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र से धान खरीद की निगरानी करने की मांग के साथ-साथ किसानों के हित में किसान हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सामान्यतः जनपद के जिम्मेदार किसी भी अधिकारी का फोन बजता तो है पर उठता नहीं है। ऐसे में किसानों के साथ होने वाली शिकायतों की सुनवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना आवश्यक है। श्री पाण्डेय ने कहा कि किसानों का दोहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?