संभव दिवस में 18 शिकायतें मिलीं, सभी का हुआ तत्काल निस्तारण

IMG 20261116 WA0038
IMG 20261116 WA0038

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

साफ-सफाई, पेयजल मार्ग प्रकाश से जुड़ी शिकायतें रहीं प्रमुख, अधिशासी अधिकारी ने की जनसुनवाई

सोनभद्र। उ.प्र. शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस संभव का आयोजन हेतु दिए गए आदेश के क्रम में सोमवार को मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई (संभव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 3, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 0, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?