फार्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पैर टूटा

IMG 20261113 WA0006
IMG 20261113 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पोखरा गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को सीएचसी बभनी में कराया भर्ती

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पोखरा गांव के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चलगली गांव निवासी संदीप (40) पुत्र अर्जुन बाइक से बभनी की ओर आ रहा था। वहीं, फार्च्यूनर बभनी से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी। पोखरा गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची बभनी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?