सीएस पाण्डेय
वृहस्पतिवार रात की घटना, शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बभनी/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बचरा देवरिहवां गांव में वृहस्पतिवार की रात एक 32 वर्षीय महिला की सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी से लटकता हुआ मिल। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, देवरिहवां बचरा निवासी शांति देवी (32) पत्नी मानसिंह वृहस्पतिवार की रात परिवार वालों को खाना खिलाने के बाद स्वयं खाना खाई और करीब नौ बजे बड़ेंर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गईं।पति मानसिंह घर के बाहर था और एक बेटा सूरज है जो अपने नानी के घर बहरपान मध्य प्रदेश गया हुआ है।जब पति कमरे में गया तो पत्नी को फंदे पर लटकते देख होश उड़ गया।वह कमरे से बाहर आकर अपने माता व अन्य लोगों को जानकारी दी। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को दी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर कृष्णानंद यादव मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









