सुल्तानपुर में सेवा समर्पण संस्थान के छात्र-छात्राओं का धमाल, एक दर्जन छात्राओं का नेशनल टीम में चयन

IMG 20261103 WA0010
IMG 20261103 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी/ सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोनभद्र की छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में एक दर्जन छात्राओं का चयन नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

सेवाकुंज आश्रम के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र छात्राएं अब 6 दिसम्बर को भुनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद नेशनल स्तर पर चयन होने से संस्थान में हर्ष का माहौल है।संस्थान के पदाधिकारियों ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और नेशनल प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।चयनीत छात्रों में सब जुनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, आकाश द्वितीय, सचिन तृतीय प्रताप सिंह चतुर्थ,21 किमी दौड में धीरज प्रथम , सबजूनियर में 100 मीटर रिंकी प्रथम ,200 मीटर में सोनामती,400 मीटर में विनय प्रथम ,800 मीटर में फूलसिंह,400 मीटर मे हीरामती प्रथम स्थान प्राप्त की।और लम्बी कूद में सोनमती प्रथम रही।

विभाग संगठन मंत्री शिव प्रसाद जी ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन हुआ है अब छात्राएं नेशनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुनेश्वर जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1560
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?