निपुण लक्ष्य में लापरवाही पर होगी नजर, डायट में विद्यालयों की गुणवत्ता पर मंथन

IMG 20261103 WA0044
IMG 20261103 WA0044

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बभनी को निपुण ब्लॉक बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा, कमजोर विद्यालयों में विशेष सहयोग का निर्देश

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को निपुण बनाने के प्रयासों की मंगलवार को डायट में समीक्षा हुई। डायट प्राचार्य रिद्धि पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में बीएसए, एआरपी, एसआरजी, डायट प्रवक्ता और खंड शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण और शैक्षिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभावी कक्षा शिक्षण के दस बिंदुओं को लागू करने, कैचअप शिक्षण से कमजोर बच्चों का अधिगम स्तर सुधारने और समय प्रगति पत्र (एचपीसी) के मुद्रण-वितरण पर चर्चा हुई। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के निपुण आकलन प्रतिशत की समीक्षा कर लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों पर जोर दिया गया।
विकासखंड बभनी को निपुण ब्लॉक बनाने के रोडमैप पर भी मंथन हुआ। सभी ब्लॉकों में सक्षम, मध्यम और संघर्षशील विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा कर कमजोर विद्यालयों में विशेष शैक्षिक सहयोग देने को कहा गया।
बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष गुप्ता, नीरज शर्मा, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1560
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?