कानपुर में अधिवक्ता की हत्या पर जताया आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

IMG 20261103 WA0039
IMG 20261103 WA0039

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हत्यारों पर कठोर कार्रवाई, 50 लाख मुआवजा, परिवार को नौकरी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

सोनभद्र। मंगलवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी के संचालन में अधिवक्ताओं ने परिसर में चक्रमण कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने बीते दिनों कानपुर (कालपी) में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या की घोर निंदा की। कहा अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रही घटनाएं निंदनीय हैं और पुलिस की निष्क्रियता से अधिवक्ता समाज मर्माहत है।
अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की – हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।, परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।,अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
इस दौरान गोविंद प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद मिश्र, राजीव सिंह गौतम, अखिलेश पांडेय, विनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, राघवेंद्र त्रिपाठी, सूरज कुमार, अरुण सिंघल, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंसी पांडेय, गीता गौर, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1560
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?