मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने समेत 5 मांगें, सगठन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को भाकपा जिला कमेटी सोनभद्र द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी, SIR प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
देव कुमार विश्वकर्मा, जिला सह सचिव भाकपा सोनभद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि SIR के नाम पर किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। गरीबों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और वंचित वर्गों के मताधिकार की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
भाकपा की पांच सूत्रीय मांगें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।,SIR के बाद मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल पुनः शामिल किए जाएं।,SIR प्रक्रिया पर रोक लगाकर शीघ्र मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाए।,मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की वर्तमान प्रणाली को जनहित में वापस लिया जाए।, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और स्वस्थ राजनीतिक मूल्यों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
भाकपा नेताओं ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कामरेड बसावन गुप्ता ने की और संचालन कामरेड अमरनाथ सूर्य ने किया। इस दौरान अमरनाथ सूर्य, बसावन गुप्ता, बीरबल कोल, रामचरितर कोल, लल्लू कोल, गीता देवी, इंदु भुइंया, रमेश भुइया, लक्ष्मण भुइया, सूरज बंसल, रामप्रसाद बंसल, अमरनाथ भारती, बनारसी भारती, अमरनाथ बिंद, प्रेमा गोंड, रामराज भारती, विष्णुकांति बंसल, मन्नू भारती, अमित कुमार बंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









