राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगी एकलव्य विद्यालय की चार छात्राएं

IMG 20261028 WA0007
IMG 20261028 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गुजरात में 31 अक्टूबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, छात्राओं के साथ एस्कॉर्ट शिक्षिका भी रहेंगी मौजूद

चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल, प्रधानाचार्या ने छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत सरकार के “नक्सल मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में प्रतिभाग करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीपरखाड़ की चार छात्राओं का चयन जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किया गया है। चयनित छात्राओं में विद्यालय की कक्षा 9 की बिपाशा रानी, काजल, चंद्रकांता सिंह एवं ज्योति कुमारी शामिल हैं। छात्राओं के साथ रितु शर्मा, टीजीटी विज्ञान, एस्कॉर्ट शिक्षिका के रूप में रहेंगी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास की भावना भी सुदृढ़ होती है।

विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं एवं एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में उनके सफल, उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण प्रदर्शन की कामना की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?