म्योरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

IMG 20261025 WA0004
IMG 20261025 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वास्तिक ट्रेडर्स पुलिया के पास से पकड़ा गया, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है निवासी

म्योरपुर (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा बीएनएस की धाराओं में संबंधित वांछित अभियुक्त हंसलाल कुशवाहा पुत्र दुल्लर कुशवाहा निवासी हरिगवां, थाना रघुनाथ नगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को रविवार को करीब 08:58 बजे ग्राम किरबिल स्थित स्वास्तिक ट्रेडर्स पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष म्योरपुर जितेंद्र सरोज, उनि परमानंद त्रिपाठी, का. रामजीत बिंद, सनोज कुमार, धीरज कुमार सिंह रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?