एनसीएल में संजय कुमार मिश्रा ने संभाला निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार, 37 वर्षों का अनुभव

IMG 20261025 WA0002
IMG 20261025 WA0002

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोल इंडिया की चार अनुषंगी कंपनियों में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

म्योरपुर (सोनभद्र)। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में संजय कुमार मिश्रा ने निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाल लिया।
उन्हें कोयला खनन उद्योग में 37 वर्षों का अनुभव है और वे कोल इंडिया लिमिटेड की चार अनुषंगी कंपनियों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। संजय कुमार मिश्रा ने माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने खदान संचालन, परियोजना विकास, रणनीतिक योजना, सुरक्षा और तकनीकी उन्नति जैसे क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है।
एनसीएल प्रबंधन ने उनके कार्यभार संभालने पर स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है। उनके अनुभव से कंपनी के खनन संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?