जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ने किया आयोजन, विश्व कल्याण की कामना से हुई पूजा-अर्चना

IMG 20261021 WA0002
IMG 20261021 WA0002

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्रह्मनगर में मां के भंडारे में भक्तों की उमड़ी भीड़, गौशाला में भंडारे के साथ होगा नवरात्रि महोत्सव का समापन

सोनभद्र। नगर के ब्रह्मनगर आदिशक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि में मां की नौ दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर मां के कलश का विसर्जन किया गया। इसके बाद जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति, ब्रह्मनगर पूजा कमेटी ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार को माता रानी के भंडारे का आयोजन किया, जिसमें प्रसाद ग्रहण हेतु बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्रि का श्रेष्ठ महत्व है। नवरात्रि में नौ दिन सृष्टि के सभी देवी-देवता, नर और नारी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर साल भर के लिए शक्ति ऊर्जा का संचय करते हैं। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण की कामना से आयोजित नवरात्रि महोत्सव का समापन गुरुवार को गौशाला में भंडारा कराकर किया जाएगा।
माता रानी के भंडारे का संचालन मुख्य व्यवस्थापक विष्णु दुबे, संरक्षक सत्यप्रकाश दुबे, राहुल कुमार, विपिन सिंह, अमित पाण्डेय ने किया।
इस मौके पर कमेटी के सक्रिय सदस्य राजबहादुर सिंह, आशीष केशरी, कन्हैया पाण्डेय, संदीप शुक्ला, अमित चौबे, अजय कुमार शर्मा, मनीष, प्रशांत, रिंकू चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, ज्ञानू, सुनील श्रीवास्तव सहित दर्जनों सदस्य एवं बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1550
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?