सड़क मरम्मत में मानकों की अनदेखी का आरोप,विभाग की चुप्पी

IMG 20261021 WA0014
IMG 20261021 WA0014

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

जांच के नाम पर महज खानापूर्ति, जिलाधिकारी से हस्तक्षेप और जांच की मांग

बभनी/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। बभनी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चपकी कन्हैया टोला,बछिया,सतबहनी में बन रही सडक में मानकों की अनदेखी किया जा रहा है ।
ग्रामीणों ने मरम्मत निर्माण में ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

क्षेत्र के सतबहनी ,बजिया,चपकी में सड़क पेन्टिग मरम्मत काम किया जा रहा है जिसमें मानकों की अनदेखी पर विभाग भी मौन है अधिकारियों के सह पर ठेकेदार मनमानी पर उतारू है विभागीय चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश है सड़क पर तारकोल का छिड़काव मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। सड़क पर नाम मात्र का डामर डालकर खानापूर्ति की जा रही है। गिट्टी पर डामर की पकड़ नहीं बन पा रही है और सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। मोटाई भी काफी कम रखी गई है और डामर गर्म करने की प्रक्रिया भी सही से नहीं हो रही है, जिससे कुछ ही दिनों में डामर उखड़ कर गिट्टी बाहर निकल आई है। ठेकेदार द्वारा पुरानी गिट्टी और कम डामर का उपयोग कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।इस बावत अधिशासी अभियंता शिवकुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।वहीं ग्रामीणों मोती लाल , श्याम,दिनेश ,रवि चन्द , अर्जुन कुमार,चेतलाल,रामसुभग ,कांशीराम,जिलाधिकारी सोनभद्र से डामर रोड की कोर कटिंग जांच कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए मानक के अनुसार दोबारा डामर रोड बनवाने की मांग की है।

सड़क मरम्मत में वर्षों से होती खानापूर्ति

विकास खंड बभनी में लोकनिर्माण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष सड़कों का मरम्मत कराया जाता है लेकिन एकवर्ष भी सड़क नहीं चल रही है सड़क उखड़ जा रही है आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को चपकी ,बजिया, सतबहनी में चल रहे सड़क मरम्मत को रोकने की मांग की विभ ग के अवर अभियंता ने काम रोक कर मानकों के हिसाब से काम कराने का आश्वासन दिया था लेकिन ठेकेदार मनमानी पर उतारू है और बेखौफ सड़क निर्माण में लगे हैं । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?