संगठित रहने, शिक्षा कुरीतियों को दूर करने पर जोर, करईल में हुई सामाजिक बैठक
सोनभद्र। रविवार को राष्ट्रीय चेरो आदिवासी राजवंश के बैनर तले ग्राम पंचायत करईल, कोन में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अगुवाई राष्ट्रीय चेरो आदिवासी अगुवा पंकज सिंह चेरो ने की, जिसमें चेरो समाज के तमाम अगुवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। अतिथि के रूप में पंकज सिंह चेरो ने समाज को जागरूक करते हुए सभी आदिवासियों से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, नशाखोरी, दहेज प्रथा उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, अपनी सभ्यता, अस्मिता, भाषा और संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए नौजवानों को आगे आना होगा तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा।
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सीता कुमारी चेरो ने अपने उद्बोधन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
इस मौके पर मुखलाल सिंह चेरो, संजय, देवंती देवी, रामनाथ, राधेश्याम, कमलेश, सत्यसुदामा प्रसाद सिंह, देव, अर्जुन, डॉ. राजेंद्र सिंह चेरो, पिंकी, तेजू राम, गंगा सिंह, चंद्रदेव आदि मौजूद थे।









