CO लाइन डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में सकलडीहा इंटर व पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, निकाली रैली

IMG 20261017 WA0015
IMG 20261017 WA0015

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मिशन शक्ति फेज-6.0: चंदौली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्स

चंदौली/सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चंदौली पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के मार्गदर्शन में महिला शक्ति नोडल अधिकारी / क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना सकलडीहा क्षेत्र के सकलडीहा इंटर कॉलेज व पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने तथा गरिमामय जीवन जीने के अधिकारों के बारे में बताया गया। पुलिस की ओर से सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 112, 1090, 1930 आदि की जानकारी दी गई।
वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। छात्राओं को बताया गया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के खतरे और डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से कैसे बचना है। उन्हें हिदायत दी गई कि अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी किसी अनजान से साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
कार्यक्रम के बाद छात्राओं और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता रैली निकाली और आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को पंपलेट वितरित कर महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेंद्र निषाद, मिशन शक्ति प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, म.का. नेहा, म.का. रीमा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?