आयुष्मान भारत संविदा कर्मियों ने किया आंदोलन का ऐलान

IMG 20261017 WA0012
IMG 20261017 WA0012

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

काली पट्टी बांधकर ज्ञापन, 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

सोनभद्र । आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत जिला कार्यान्वयन इकाई (DIU) कर्मियों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। आयुष्मान भारत संविदा कार्मिक संघ उ.प्र. रजिस्ट्रेशन नं. 10354 द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बीते 8 वर्षों से DIU कर्मी पूरी निष्ठा से योजना का संचालन कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
संघ ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिला क्रियान्वयन इकाई कर्मियों का मानदेय कई-कई महीनों से लंबित है, जिससे कर्मियों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुज भूषण तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह/डॉ. अमित मिश्रा और मंत्री डॉ. शुभम प्रकाश गुप्ता द्वारा जारी पत्र में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं।
मुख्य मांगें हैं मानदेय में वृद्धि और लंबित भुगतान – DIU कर्मियों का मानदेय समयबद्ध और तत्काल बढ़ाया जाए, NHM की तर्ज पर Annual Increment दिया जाए, Loyalty Bonus दिया जाए और कई महीनों से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए।,स्वास्थ्य सुरक्षा – सभी DIU कर्मियों और उनके परिवारों को हेल्थ कवरेज/Health Coverage दिया जाए, ताकि योजना को समर्पित कर्मियों को सुरक्षा मिल सके, ट्रांसफर और शोषण पर रोक – 2018 से लंबित ट्रांसफर नीति लागू की जाए और संविदा कर्मियों का शोषण बंद हो।
आंदोलन का कार्यक्रम -संघ ने आंदोलन को तीन चरणों में बांटा है। प्रथम चरण 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय चरण 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश भर के DIU कर्मी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। यदि फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो तृतीय चरण 22 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
संघ ने कहा है कि यह समय एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का है। 8 वर्ष की सेवा का सम्मान अब संघर्ष से ही मिलेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?