नौगढ़ में SDM और CO ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया, सुरक्षा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, नशे में घूमने वालों पर रहेगी नजर

image editor output image 142835627 1792232127197
image editor output image 142835627 1792232127197

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली के नौगढ़ में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने को पुलिस-प्रशासन सतर्क है। उप जिलाधिकारी विनय कुमार यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने मजगई-तिवारीपुर के पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि सभी पंडालों में 24 घंटे वॉलंटियर तैनात रहें, ताकि भीड़ व्यवस्थित रहे। सड़क पर बैरिकेडिंग, पंडालों में पानी, बालू, अग्निशमन उपकरण व चालू सीसीटीवी कैमरे रखने पर खास ध्यान देने को कहा।

महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग कतारें और प्रवेश-निकास के रास्ते बनाने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण व अप्रिय घटना से निपटने को पुलिस बल तैनात करने को भी कहा।

अधिकारियों ने साफ किया कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नशे में घूमने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। मकसद है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?