शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

IMG 20261016 WA0023
IMG 20261016 WA0023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा ने विभिन्न इंटर कॉलेजों में शिक्षकों से किया संवाद, मतदान की अपील

सोनभद्र। शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने जनपद में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा के प्रवास के दौरान पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से बैठक कर मतदान की अपील की।
शुक्रवार को चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, जनता इंटर कॉलेज परासी, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज चोपन, शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा, सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी, परमेश्वरी विद्यालय म्योरपुर, पिपरी गेस्ट हाउस रेनुकूट और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा में संपर्क किया गया।
डॉ. प्रमोद मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उनके सम्मान और हितों को प्राथमिकता देना जरूरी है। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि संगठन पूरी सक्रियता से शिक्षकों से संवाद कर रहा है।
इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?