17, 24 अक्टूबर के विशेष अभियान में छूटे वोटरों के नाम जुड़वाएं, सांसद छोटेलाल ने अधिक मतदान की अपील की
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले के पदाधिकारियों को बूथ वार जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि 17 और 24 अक्टूबर को चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सपा के बीएलए, बूथ प्रभारी, सेक्टर और जोनल प्रभारी अपने बूथ पर पहुंचकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाएं और फर्जी नाम कटवाएं।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराएं, जिससे सपा के अधिकृत प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हों।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, डॉ. रवि गौड़ सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।










