न्याय पंचायत बट की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, दौड़ और कबड्डी में मारी बाजी

न्याय पंचायत बाल क्रीड़ा समारोह
न्याय पंचायत बाल क्रीड़ा समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- दौड़, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

करमा (सोनभद्र)। विकासखंड करमा की न्याय पंचायत बट में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्राथमिक वर्ग में दिवाकर और बब्बी ने मारी बाजी

प्राथमिक विद्यालय वर्ग की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गौरही के दिवाकर और बालिका वर्ग में बट की बब्बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बघोर के शुभम बालक वर्ग तथा लोहरा की अल्का बालिका वर्ग में विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में लोहरा के शिवाजी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में लोहरा के निखिल का नाम विजेता के रूप में दर्ज किया गया।

कबड्डी के बालिका वर्ग में बट विद्यालय और बालक वर्ग में झपरी विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बट के शिवा बालक वर्ग तथा लोहरा की शिवानी बालिका वर्ग में विजेता रहीं।

जूनियर वर्ग में विकास का शानदार प्रदर्शन

जूनियर विद्यालय वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गागनार हरैया की टीम ने बालक और बालिका, दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में लोहरा के विकास और बालिका वर्ग में कोईलहिया की माधुरी ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में विकास (लोहरा) बालक वर्ग तथा बब्बी (बट) बालिका वर्ग में प्रथम रहीं।

400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में लोहरा के अमन और बालिका वर्ग में बट की ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 600 मीटर दौड़ में लोहरा के विकास बालक वर्ग तथा लोहरा की मैगी बालिका वर्ग में विजेता रहीं। लंबी कूद में कोईलहिया के आदित्य बालक वर्ग और लोहरा की माधुरी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रहीं।

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संकुल के सत्येन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार, विवेक विक्रम सिंह और विमला सिंह सहित शिक्षक अनुपमा, अरुण कुमार, नवीन, सरोज, ज्योत्स्ना, राजेश, प्रतिमा, उमेश और सुरेश चन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल अनुदेशक बृजेश, प्रवीण, संदीप तथा अनुदेशक संघ

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?