अभियान चलाकर राजस्व वसूली में लाये तेजी: जिलाधिकारी

IMG 20261015 WA0025
IMG 20261015 WA0025

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राजस्व वसूली से लेकर विकास योजनाओं तक तेज हो प्रगति, धरातल पर दिखें परिणाम- जिलाधिकारी

45 दिन से अधिक पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर करें निस्तारण, अनावश्यक लंबित मामलों में तय होगी जवाबदेही

सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग की नियमित समीक्षा कर कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों में सुधार लाने के निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजस्व वसूली में तेजी लाने, पुराने राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि, लंबित राजस्व वादों तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा प्रभावी कार्ययोजना बनाकर वसूली में तेजी लाएं। राजस्व वसूली में अनावश्यक शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।


राजस्व वादों, विशेषकर धारा-116 सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 45 दिन से अधिक पुराने मामलों को अभियान चलाकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिन अधिकारियों के स्तर पर पुराने एवं अधिक संख्या में वाद लंबित पाए जाएंगे, उनकी जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। राजस्व न्यायालयों में आने वाले आमजन को समय से न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की प्रगति एवं रैंकिंग की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जिन योजनाओं और सूचकांकों में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें तत्काल सुधार लाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय से पहुंचे और विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार सहित राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?