सोनभद्र के नवाचार डेटा आधारित मॉनिटरिंग की जानकारी दी, मंत्री संदीप सिंह ने जताया संतोष
सोनभद्र। जनपद को निपुण बनाने के संकल्प के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान बीएसए ने बेसिक शिक्षा विभाग सोनभद्र में चल रहे विविध नवाचारों, डेटा आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था और विद्यालयों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प, बाल वाटिका, मेरा विद्यालय-मेरा घर, नारी सशक्तिकरण, निपुण विद्यालय, छात्र नामांकन व ठहराव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी।
शैक्षिक प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने मार्गदर्शन प्रदान किया और निपुण लक्ष्य को तेजी से हासिल करने पर जोर दिया।









