नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

image editor output image 232920243 1792064147178
image editor output image 232920243 1792064147178

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन लाइव वीडियो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न रूपों की जानकारी दी। उन्होंने संचार साथी और एम-कवच-2 के उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा पासकी के माध्यम से डिजिटल खातों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए।

विशेषज्ञ ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी घोटाले, मोबाइल पिन के दुरुपयोग, फर्जी कस्टमर केयर, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी के साथ ओटीपी साझा करने और संदिग्ध कॉल पर भरोसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और महिला पावर हेल्पलाइन  1090 की जानकारी भी दी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग से शिक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

इस अवसर पर थाना नौगढ़ के उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। महिला कांस्टेबल सरिता कुशवाहा, सत्या पांडेय, रिमझिम चौहान, आराध्या त्रिपाठी और शिवानी यादव ने छात्र-छात्राओं के सवालों एवं शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति 6.0 के प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि ने प्रस्तुत किया। इस दौरान वरिष्ठ सहायक मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार, सोनू और कत्तर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?