दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के सभापति बनने पर विनीत सिंह का स्वर्ण जयंती चौक पर उमड़ा उत्साह हुआ भव्य स्वागत
सोनभद्र -। विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन समिति का सभापति बनाए जाने के बाद मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र के सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह का सोनभद्र प्रथम आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर समर्थकों ने बुलडोजर और क्रेन से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
विनीत सिंह के पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद बुलडोजर और क्रेन के माध्यम से उन पर पुष्पवर्षा की गई। समर्थकों ने इसे सोनभद्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान स्वर्ण जयंती चौक पर काफी देर तक उत्साह का माहौल रहा।
समर्थकों ने कहा कि विधान परिषद की महत्वपूर्ण समिति का सभापति बनाए जाने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। दैवीय आपदा प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होने के साथ ही आमजन से सीधे जुड़ी हुई है। उम्मीद जताई कि विनीत सिंह इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
स्वागत करने वालों में धीरज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह, गौरव सिंह, विकास सिंह, पीयूष सिंह, संजीव सिंह, राकेश पांडेय, अजीत पटेल, भोला सिंह, आशीष सिंह, दुर्गा सिंह, शुभम पटेल आदि शामिल रहे।






