सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को मिला सहारा, बच्चियों को साइकिल तो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और मिला सिलाई मशीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)। सांसद छोटेलाल खरवार और उनकी पत्नी मुनिया देवी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को नौगढ़ स्थित उनके निजी आवास पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चियों और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 60 स्कूली बच्चियों को साइकिल वितरित की गई। इसके अलावा 10 युवाओं को साइकिल, शारीरिक रूप से दिव्यांग 10 लोगों को ट्राई साइकिल तथा 10 जरूरतमंद बच्चियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। सामग्री पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी लोग के लिए भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भोजन किया। सांसद को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पड़ोसी जिलों से भी जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंचे। सोनभद्र जिले से भी कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगरही अजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व सांसद चंदौली रामकिशुन यादव, परमानंद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहर अशोक यादव, संजय यादव, अनिरुद्ध यादव, जगनारायण यादव और जिलाजीत यादव, रामवृक्ष, बल्लू यादव, बंशीधर कॉल, राम अवतार, रामस्वरथ, टोनी खरवार, प्रभु नारायण, अरुण, कैलाश यादव, नंदू राम, रमाशंकर सिंह यादव, भगवान दास और गुरु प्रसाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान मौजूद लोगों ने सांसद छोटेलाल खरवार और उनकी पत्नी मुनिया देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?