घोड़ा बांधने को लेकर दो पक्षो में चला लाठी-डण्डा , दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से भी किया गया  हमला,

बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव की घटना, सीएचसी बभनी में कराया गया भर्ती

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच में जुटी

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में वृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, खेत में घोड़ा बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पुरानी जमीनी रंजिश भी सामने आ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक पक्ष प्रेमचंद,नंदू, दिनेश तथा शोभनाथ निवासी कोंगा ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे बृजेश्वर 55 पुत्र बलवीर निवासी कोंगा तथा दूसरे पक्ष से नंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी बभनी भिजवाया तथा दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।


प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि खेत में घोड़ा बांधने और पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?