‘सम्भव’ दिवस में कुल 27 शिकायतें मिलीं, सभी का तत्काल निस्तारण
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सोमवार को जनपद के सभी नगरीय निकायों में ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की।
जनसुनवाई दिवस में विभिन्न निकायों से प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा नगर पालिका परिषद सोनभद्र- 1,नगर पंचायत घोरावल – 1,नगर पंचायत चुर्क घुर्मा – 3,नगर पंचायत चोपन – 5,नगर पंचायत ओबरा – 3,नगर पंचायत रेनुकूट – 5,नगर पंचायत पिपरी – 2,नगर पंचायत दुद्धी – 3,नगर पंचायत डाला बाजार – 1,नगर पंचायत अनपरा* – 3 समस्त निकायों में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित थीं, जिनका तत्काल निस्तारण कराया गया।
रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने बताया कि “जनता की समस्याओं से रूबरू होना और उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।”
इस अवसर पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, राजीव, संत कुमार, बिमलेश, सफाई नायक आकाश रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






