नौगढ़ सड़क हादसे में दो की मौत, पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को टक्कर मारी, तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर मंगलवार रात 9 बजे हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब नौगढ़ से मधुपुर की ओर जा रही भूसा लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। पिकअप ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मारी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे झुमरिया निवासी लखन और डुमरिया निवासी नग्गू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल सवार दंपति में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि उसके पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद चालक भागने का प्रयास कर रहा था, तभी वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

1479
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?