उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, नामांकन बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र) । शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सोनभद्र के कोन ब्लॉक में सराहनीय पहल की गई। बीआरसी परिसर में आयोजित मासिक बैठक के दौरान नवीन नामांकन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने ब्लॉक स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले 11 प्रभारी प्रधानाध्यापकों और 4 संकुल शिक्षकों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मंच से सम्मानित करने से शिक्षकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है और अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

सम्मानित शिक्षकों में भटंगवा के विनय कुमार, सिंहोरवादामर के विश्व प्रकाश, पिंडारी के जगदीश्वर, गिधिया के अशोक कुमार मौर्य, किशुन्देलाजोत के यशवीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन के श्रवण कुमार व मनीष पांडे सहित संकुल शिक्षक राजू सिंह, मोहित कुमार और रामकिशुन आदि शामिल रहे।

बैठक में नीति आयोग से आए विशेषज्ञ डॉ. सूर्यप्रकाश गुप्ता ने शिक्षकों को ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत असेसमेंट प्रक्रिया और विद्यालयों के 19 मानकों की संतृप्ति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, तो इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान की रिपोर्ट में दर्ज कराई जाए, ताकि शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई हो सके।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?