जय भीम के नारे पूरा इलाका, निकाली गई अंबेडकर जयन्ती पर शोभा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कोन क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आकर्षक झांकियों, डीजे, ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों के साथ जुलूस पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता रहा।

शोभायात्रा में रामगढ़, रोरवा और कोन सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने अलग-अलग टोलियों में हिस्सा लिया। सभी टोलियां बाबा साहब के विचारों को दर्शाती झांकियां लेकर चल रही थीं। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाएं व बच्चे भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।


अम्बेडकर समिति, कोन के तत्वावधान में निकला जुलूस अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर प्राथमिक विद्यालय, देवाटन मोड़, तेलगुड़वा तिराहा, कोन बस स्टैंड और अस्पताल रोड होते हुए पुरानी बाजार से गुजरकर पुनः अम्बेडकर चौक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है। सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई।


कार्यक्रम में प्रमोद भारती, उमेश कुमार, चंदन कुमार, संतोष पासवान, सरदार जगदीश भारती, विजय शंकर, विनय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और प्रशासन भी सतर्क नजर बनाये रखी।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?