हम भी पढ़ने जाएंगे , मम्मी-पापा का मान बढ़ाएंगे के नारे लगा बच्चो ने निकाली रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

नवप्रवेशी बच्चों ने निकाली नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान  रैली।

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के निर्देश पर आज स्कूल चलो अभियान की रैली नवप्रवेशी कक्षा एक के बच्चों एवं प्रधानाध्यापक राजकमल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।

विद्यालय के बच्चों व सभी शिक्षकों ने सेवित क्षेत्र विंढमगंज बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर आदर्श नगर चौराहा, मुस्लिम बस्ती, व चंद्रवंशी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में रैली निकालकर ग्रामीण व अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन व नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान बच्चों ने विभिन्न नारों जैसे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूट, हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी पापा का मान बढ़ाएंगे, नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने रैली के समापन में संबोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित करने के साथ-साथ प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजना हर माता-पिता का नैतिक जिम्मेदारी होना चाहिए, तभी बच्चों का भविष्य बेहतर हो सकता है विद्यालय में बेहतर शिक्षा के सभी संसाधन उपलब्ध है जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनिफॉर्म, पुस्तकालय, खेलकूद की सामग्री, स्मार्ट क्लास तथा गुणवत्ता युक्त मध्यान भोजन आदि साथ ही साथ संचारी रोग के नियंत्रण पर भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक शालिनी गुप्ता, अंजू रानी, अनुराग तिवारी, श्वेता जायसवाल, पद्मावती देवी व चंचल गुप्ता ने रैली के संचालन में सहयोग किया।

Leave a Comment

1436
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?