रामनवमी पर बीएसए कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रामनवमी के शुभ अवसर पर शिक्षा विभाग को नई सौगात

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर  जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस कार्यालय उद्घाटन के पश्चात दोनों अधिकारियों द्वारा कार्यालय में औपचारिक प्रवेश भी किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के सभी कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य में शेष रह गए अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने हेतु कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षा संबंधी कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता लाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी  विनीत सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खण्डो के खण्ड शिक्षा अधिकारी, डीसी व शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?