तेज रफ्तार बाइक ने ली वृद्ध की जान, सड़क पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक वृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे बभनी–अम्बिकापुर मार्ग पर नहर के पास हुई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय रत्तू पुत्र सूद्धू, निवासी धनबहवाटोला, बभनी चौराहे से पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बभनी नहर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रत्तू सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और पीआरबी 112 को सूचना दी। साथ ही परिजनों को भी खबर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी और वह अपनी बहन रुकमनी देवी के यहां रहते थे। बहन के बेटे और पोते ही उनकी देखभाल करते थे।

घटना के संबंध में राजकुमार पुत्र रविंद्र नाथ द्वारा बभनी पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?