परिषदीय विद्यालयो के शिक्षक-शिक्षिकाओ को दिया गया नॉलेज शेयरिंग व नवाचार का प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

नाॅलेज शेयरिंग व नवाचार पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। शिक्षा क्षेत्र में सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी पर दो दिवसीय नवाचार व नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 125 परिषदीय शिक्षकों ने शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी बेस्ट प्रैक्टिस और टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) प्रस्तुत किए।

शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए इन टीएलएम में निपुण भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण, भाषा और गणित विषयों पर केंद्रित रचनात्मक मॉडल शामिल थे। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में शिक्षक अपने टीएलएम और नवाचारी शिक्षण विधियां साझा करते हैं, जिससे सीखने की संस्कृति का निर्माण होता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम (KSP) ज्ञान, अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की एक व्यवस्थित प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, कौशल विकास और सहयोग को मजबूत करना है। यह शिक्षा के क्षेत्र में सीखने की संस्कृति विकसित करने में सहायक है।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की सीखने की रुचि और जिज्ञासा बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ नवाचार प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि टीएलएम शिक्षण को सरल और रोचक बनाते हैं।कार्यक्रम में प्रशिक्षक एआरपी चन्द्र शेखर सिंह और भानू प्रताप सिंह ने मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर शिक्षक चन्द जीत सिंह, धीरज पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, अच्युतानंद तिवारी, प्रमोद कुमार,राज कमल, रीता यादव, अनुजा सिंह, सैयद अफजल अहमद सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?