सौ करोड़ के डीएमएफ फंड के दुरुपयोग की जांच के आदेश:

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई ने सूबे के मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (डीएमएफ) के दुरुपयोग का मामला उठाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि सोनभद्र के मजदूरों, फैक्ट्री वर्कर्स और मूल निवासियों के कल्याण में डीएमएफ फंड का उपयोग नहीं किया जा रहा है, बल्कि प्रशासन द्वारा मनमानी तरीके से खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फंड में भारी बंदरबाट हुई है। श्री त्रिपाठी ने इस वित्तीय अनियमितता और आम जनता के धन के बंदरबाट करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव ने प्रकरण में जिलाधिकारी सोनभद्र को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश पर राष्ट्रीय लोकदल की स्थानीय इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से सरकारी धन का सदुपयोग होगा और गबन और बंदरबाट का खुलासा होगा, जिससे प्रदूषण और गंभीर बीमारियों से पीड़ित आम जन मानस और गरीब मजदूर के परिवार को लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष भोला देव पाण्डेय, मनदीप सिंह बंटी चौबे आदि उपस्थित रहे। जिला प्रवक्ता विकास पाण्डेय ने इस बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

1360
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?