महाशिवरात्रि पर मन्दिरो में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

घिवही शिव मंदिर का है ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व

विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। शिवरात्रि महापर्व पर घिवही ग्राम पंचायत में स्थित शिव मंदिर पर इलाके के दर्शन ग्राम पंचायत से सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुषों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हर हर महादेव की जय घोष के साथ तरह-तरह की मनोकामना मांगी। ऐसी मान्यता है कि जब महुली ग्राम पंचायत में स्थित शिव पहाड़ी से श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति को झारखंड राज्य के नगर उटारी के महारानी के द्वारा लेकर जाया जा रहा था तो रात्रि विश्राम के दौरान यहां पर भगवान शिव कि आराधना के दौरान इस शिवलिंग की स्थापना की गई थी।

महुली गांव स्थित शिव मंदिर, शनिचर बाजार प्रांगण से आज महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की भव्य बारात निकाली।विभिन्न भेषभूषा धरे देवता,भूत पिशाच सभी बारात के साक्षी बनें।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महादेव को हल्दी अर्पित की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंगल गीत गाते हुए हल्दी की रस्म निभाई।हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शनिचर बाजार प्रांगण गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।

वही आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना करना है।

वही पूरे मेला क्षेत्र को कुशल पुर्वक संपन्न करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह अपने दल बल व पीएसी के जवानों मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

Leave a Comment

1356
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?