महाशिवरात्रि मेले में मधुमक्खियों का हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- भगदड़ में आधा दर्जन से अधिक घायल

O- कारीडाड–चकचपकी (सोनभद्र) से बड़ी खबर

बभनी (सोनभद्र) । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। घटना चकचपकी क्षेत्र के कारीडाड स्थित शांतिश्वर महादेव मंदिर परिसर की है, जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 12 बजे मेले की तैयारियां चल रही थीं और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मधुमक्खियों के हमले के बाद मेला स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

इस अफरा-तफरी में बबलू (32 वर्ष), सुग्रीम (42 वर्ष), अकबरी (45 वर्ष), अख्तर (11 वर्ष), पार्वती (50 वर्ष) और सुनीता (12 वर्ष) सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है।

क्षेत्र में दहशत, मेला प्रभावित

घटना की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित हुई। हालांकि स्थिति को कुछ ही देर में नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों में प्राकृतिक आपदाओं और आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और सुरक्षा प्रबंधन की सख्त आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से जनहानि रोकी जा सके।

Leave a Comment

1356
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?